Friday, February 13, 2026

उद्योग मंत्री ने क्षत्रिय राठौर समाज के भवन के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, मंत्री ने विधायक मद से 11 लाख रुपए की दी थी स्वीकृति, समाज ने मंत्री का किया अभिनंदन, जताया आभार

Must Read

उद्योग मंत्री ने क्षत्रिय राठौर समाज के भवन के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, मंत्री ने विधायक मद से 11 लाख रुपए की दी थी स्वीकृति, समाज ने मंत्री का किया अभिनंदन, जताया आभार

कोरबा। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को क्षत्रिय राठौर समाज के डीडीएम रोड स्थित सामाजिक सामुदायिक भवन का आंतरिक विकास एसी, शेड समेत अन्य विकास कार्य लागत 11 लाख का फीता काटकर लोकार्पण किया। वही इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में कोरबा शहर के हर विकास कार्यों को तेजी से और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जा रहे हैं। वार्डों के साथ शहर के सभी समाज के मांग अनुरूप कार्य भी कराए जा रहे हैं। क्षत्रिय राठौर समाज के लिए विधायक मद 2024-25 में कुल 11 लाख की राशि आप सभी की माँग पर जारी की गई थी, मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज बहुत हर्ष का विषय है कि समाज के सामुदायिक भवन का विकास कार्य का लाभ सभी को मिलेगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी समाज को संबोधित करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर एमआईसी सदस्य उर्वशी राठौर, प्रभादेवी राठौर, कोसबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, सुजीत राठौर, ओपी राठौर समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।

बॉक्स

कन्नौजिया राठौर समाज के भवन तक पहुँच मार्ग तक के लिया 10 लाख की घोषणा

दादरखुर्द मैगज़ीन भाटा में कन्नौजिया राठौर समाज के सामुदायिक भवन में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मंत्री श्री देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के भवन का लोकार्पण किया। मंत्री श्री देवांगन द्वारा जिला खनिज न्यास मद से 25 लाख की स्वीकृति दी गई थी, जिसका कार्य तेज गति से जारी है, इसके अलावा समाज के भवन तक पहुँच मार्ग के निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल राठौर, सीताराम राठौर, चेतन राठौर, पार्षद तरुण राठौर, सुभाष राठौर समेत अधिक संख्या में समाज जन उपस्थित रहे ।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This