Wednesday, February 25, 2026

उफनते नहर में बच्चे लगा रहे छलांग, अनहोनी का खतरा, न निगरानी और ना ही लगाया है नोटिस

Must Read

उफनते नहर में बच्चे लगा रहे छलांग, अनहोनी का खतरा, न निगरानी और ना ही लगाया है नोटिस

 

कोरबा। जिले में हसदेव नदी से नहर में पानी छोड़ा गया है। लगातार हो रही बारिश से नदी, नाले और नहर उफान पर हैं। इसके बावजूद शहर के कुछ नहर किनारे बसे बस्ती के बच्चे नहर में नहाने चले जाते हैं। नहर में पानी के तेज बहाव में छलांग लगाते हैं।शहर के राताखार, इमलीडुग्गू, सोनालिया, सीतामढ़ी नहर के पुल के ऊपर से खतरनाक स्टंट करते बच्चे बिल्कुल कम उम्र के होते हैं और खेलते-खेलते नहर में नहाने लगते हैं। इनके साथ कोई जिम्मेदार या घर का बड़ा भी नहीं होता। ऐसे में थोड़ी सी चूक और लापरवाही किसी अनहोनी का कारण बन सकती है। नहर के आसपास न कोई निगरानी रहती है और अगर संकट आ जाये तो मदद भी मिलना भी लगभग असंभव है, लेकिन दूसरी ओर मुख्य नहर में ऐसे कई जगहों पर न कोई चेतावनी है और न ही निगरानी है। जिले में अलग-अलग समय में कई बच्चों की नहर में डूबने से मौत भी हुई है। फिर भी इस खतरे को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। छलांग लगाने वाले बच्चों का कहना है कि उनको कुछ नहीं होगा। उनके माता-पिता भी उन्हें नहीं रोकते, इसके लिए सबसे पहले जनजागरूकता जरूरी है। बच्चों के परिजनों को जाकर समझाना चाहिए कि बच्चों को नदी नहर के पास न जाने दिया जाए। इसके अलावा विभागों से चर्चा कर नोटिस बोर्ड लगाना चाहिए, ताकि बच्चों के जान को कोई खतरा न हो। नहर के पानी में बच्चे ऊंचाई से छलांग लगा रहे हैं।इन बच्चों को मौज मस्ती के लिए अपनी जान की परवाह भी नही है। सिर्फ मजे के लिए ये नासमझ बच्चे खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। नहर के पानी को देखकर जहां बड़े-बड़ों के होश उड़ जाते हैं वहीं ये बच्चे नहर में पुल से कूदकर खतरनाक छलांग लगा कर खुश हो रहे हैं। जिस पुल पर नाबालिग बच्चे खतरनाक स्टंट करते हैं उस रास्ते से प्रशासन की गाड़ियां पार होती है। नहर पुल से छलांग लगा रहे बच्चों के खतरनाक खेल पर पुलिस और प्रशासन बेपरवाह नजर आ रहा है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This