Sunday, February 22, 2026

उमस भरी गर्मी के बीच लाइन ट्रिपिंग छुड़ा रही पसीना, पावर कट की समस्या से लोग परेशान

Must Read

उमस भरी गर्मी के बीच लाइन ट्रिपिंग छुड़ा रही पसीना, पावर कट की समस्या से लोग परेशान

कोरबा। पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के कारण मौसम बदला है। गर्मी बढ़ने से कूलर, पंखे और एसी का उपयोग बढ़ा है। वहीं इस बीच पावर कट की समस्या से भी लोग परेशान हैं। शहर में पावर हाउस रोड, बुधवारी,टीपी नगर क्षेत्र, कोसाबाड़ी, खरमोरा, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, सर्वमंगला नगर दुरपा में कुछ घंटों के अंतराल में बार-बार बिजली बंद की समस्या हो रही है। उप-नगरीय क्षेत्रों का भी यही हाल है। अगस्त माह की शुरुआत के साथ ही मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बीते कुछ दिनों से आसमान में बादल तो नजर आ रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में तेज धूप के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते लोगों ने फिर से कूलर और एसी का सहारा लेना शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम के जानकारों का कहना है कि मानसून के कमजोर पड़ने से बारिश में अंतराल आ गया है, लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम के सक्रिय होने से जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में इजाफा के साथ ही 33 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। जबकि एक दिन पहले 32 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This