Saturday, December 13, 2025

उमस भरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान

Must Read

उमस भरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान

कोरबा। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को मानसून की बारिश का इंतजार है। ताकि उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके।मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस का प्रकोप बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकली। धूप का यह दौर बढ़ता गया। इससे तेज धूप होने पर लोग खासे परेशान हुए। वहीं आसमान में बदली छाने पर तेज धूप से राहत मिली। लेकिन उसम भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून 12 जून के आसपास होना था। अब मौसम विभाग ने एक से दो दिन इसी तरह का अनुमान लगाया है। इसके बाद बारिश की संभावना जताई है। इधर लोगों के साथ किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। बारिश होने से खेतों की जोताई के साथ अन्य कार्य प्रारंभ करेंगे। हालांकि हर साल कोरबा जिले में 15 जून के आसपास मानसून की दस्तक होती है।

Loading

Latest News

बालको की मनमानी, तानाशाही के विरोध में कोरबा जिलाधीश अजीत बसंत को ज्ञापन सौंप कर बालको के मनमानी पर रोक लगाने हेतु किया आग्रह

बालकों की मनमानी चरमसीमा के पार, जी+9 प्रोजेक्ट निर्माण पर तत्काल रोक लगाने भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने जिलाधीश...

More Articles Like This