Wednesday, February 18, 2026

उरगा-चांपा मार्ग से गुजरना हो रहा मुश्किल, अधूरे निर्माण ने बढ़ाई समस्या

Must Read

उरगा-चांपा मार्ग से गुजरना हो रहा मुश्किल, अधूरे निर्माण ने बढ़ाई समस्या

कोरबा। सिवनी-कोरबा रोड मुख्य मार्ग की स्थिति काफी खराब है। नेशनल हाइवे की उरगा-चांपा फोरलेन सडक़ अधूरी बन पाई है। सोमवार को कीचड़ की वजह से बरपाली के पास दिनभर जाम लगता रहा। इसकी वजह से अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनें परेशान हुईं। ठेका कंपनी की लापरवाही और अफसरों की अनदेखी के कारण करीब 500 मीटर सडक़ दलदल बन गया है। यही नहीं, सर्विस रोड भी कीचड़ में तब्दील हो गई है। यहां पर भारी वाहनों के कारण छोटे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी ठेका कंपनी ने मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। दोनों ओर राखड़ का पहाड़ बना दिया है। पानी की निकासी भी नहीं हो रही है।30 जुलाई को जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में सडक़ बनवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। तब पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने एक सप्ताह में सडक़ को बनाने का आश्वासन दिया था। आंदोलन के दूसरे जेसीबी से मलबा पाटा गया। अब सडक़ की स्थिति पहले से बदतर हो गई है। लोग सडक़ पर जान जोखिम में डालकर आवागमन करने लोग को मजबूर हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This