उरगा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़ा, आम तोडऩे के विवाद पर किया था टांगी से हमला

Must Read

उरगा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़ा, आम तोडऩे के विवाद पर किया था टांगी से हमला

 

कोरबा। उरगा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़ा है। आरोपी रामचरण धनवार पिता पचुराम धनवार उम्र 52 वर्ष मैनपारा फरसवानी पुलिस की पकड़ में आया है।
अक्ती राम धनवार पिता सरातु राम धनवार उम्र 42 वर्ष सा0 मैनपारा फरसवानी थाना उरगा ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। 6 जून को दोपहर 12.30 बजे अपने घर में बैठा हुआ था। पड़ोसी रामचरण उसके घर के पीछे आम पेड़ पर आम तोडऩे के लिये चढ़ा हुआ था, तो प्रार्थी ने भी रामचरण से आम फल दे देना बोला।। जिस पर आरोपी ने आम देने से इनकार कर दिया। प्रार्थी ने बोला कि आम नहीं दे रहे हो तो फल मत तोड़ो। मना करने पर रामचरण आम पेड़ से उतर कर गंदी गंदी गाली देते हुए अपने घर गया और घर से टांगी लेकर आया। आज तुझे जान से मारकर हत्या कर दूंगा बोलते हुए घर की तरफ आ रहा था। उस समय प्रार्थी अपने घर के पास पत्थर में बैठा हुआ था। तभी पीछे तरफ से गर्दन में टांगी से मारा तो प्रार्थी थोड़ा झुक गया। इस कारण से गर्दन में कुल्हाड़ी नहीं पड़ी। गर्दन के पीछे भाग नाजुक जगह में मारने से गंभीर चोट आई। दूसरी बार रामचरण धनवार फिर से टांगी से मारने के लिए हुआ तो पड़ोस में रहने वाले सुनेंद्र कुमार ने टांगी को पकड़ लिया। साथ ही प्रार्थी की लडक़ी बृहस्पति ने भी बीच बचाव किया। आरोपी से टांगी को छिन लिया इस कारण से प्रार्थी बाल बाल बच गया। राम चरण के द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से ही टांगी से मारा गया था। गर्दन के पीछे गंभीर चोट लगने से उपचार उपरांत रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी उरगा द्वारा घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी उरगा एवं उनके मातहत कर्मचारियों के द्वारा आरोपी रामचरण धनवार पिता पचुराम धनवार के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

Loading

Latest News

महिला दिवस पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ

कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू कोरबा हॉस्पिटल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए महिलाओं...

More Articles Like This