Wednesday, February 4, 2026

उरगा हाटी मार्ग पर गढ्डों से हादसे का खतरा

Must Read

उरगा हाटी मार्ग पर गढ्डों से हादसे का खतरा

कोरबा। उरगा हाटी मार्ग पर बरसात में बने गड्ढे यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हैं। इस ओर ना तो लोक निर्माण विभाग के अफसर ध्यान दे रहें है ना ही ठेकेदार भी दोष दायित्व अवधि में सुधार कार्य कर रहा है। सड़क मार्ग में चलने वाले यात्री दर्द झेल रहे हैं। छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा उरगाहाटी सड़क मार्ग का निर्माण ठेकेदार पद्धति से राशि 97.27 करोड रुपए से बनाया गया है। बरसात में उरगा हाटी निर्मित 46 किलोमीटर की सड़क पर बीच-बीच में गड्ढे बन गए हैं ,जो की मार्ग में चलने वाले वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मार्ग पर सुधार कार्य करना आवश्यक हो गया है जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This