Thursday, February 26, 2026

एक्यूप्रेशर नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का लोग ले रहे लाभ

Must Read

एक्यूप्रेशर नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का लोग ले रहे लाभ

 

कोरबा। 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन श्वेतांबर जैन समाज एवं रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा जैन भवन पुराना बस स्टैंड में किया जा रहा है। यह शिविर 25 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है ।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकेश जैन ने कोरबा वासियों से अनुरोध किया है कि इस चिकित्सा शिविर में ज्यादा से ज्यादा लाभ लेवें। चिकित्सा शिविर में अनेक प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा एवं विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाएगी, जिससे अपने घर में रहकर अपना इलाज स्वयं कर सकते हैं। शिविर प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे व शाम के 4 से 8 बजे तक आयोजित हो रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि पहले ही दिन 55 से 60 लोगों ने लाभ लिया।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This