Sunday, February 15, 2026

एक ही परिवार के लापता तीनों महिला को पुलिस ने रायपुर से खोज निकाला

Must Read

एक ही परिवार के लापता तीनों महिला को पुलिस ने रायपुर से खोज निकाला

कोरबा। शहर से एक ही परिवार की लापता हुई तीन महिलाओं को मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रायपुर में ढूंढ निकाला। इनमें परिवार की दो बहू और एक बड़ी बहू की बहन शामिल थी। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिलाएं घर छोडक़र चली गई थी। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के पास से कोई जेवर-गहने नहीं मिले हैं। मोती सागर पारा इलाके में रहने वाले सारथी परिवार के यहां से बड़ी बहू मीरा सारथी, छोटी बहू ज्योति और बड़ी बहू की बहन रजनी तीनों करीब 15 दिन पहले गायब हो गई थी। इनमें से एक बहू अपने 6 महीने के बच्चे को भी घर में छोड़ गई थी। परिजनों ने महिलाओं की तलाश की तो उनकी कोई जानकारी नहीं मिली थी। परिजनों ने बताया था कि लापता महिलाएं अपने साथ जेवरात और नगदी रकम भी ले गई हैं। सारथी परिवार ने उनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 20000 रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। इसके साथ ही ताराबाई का कहना था कि घर में किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर इन तीनों महिलाओं को रायपुर में ढूंढा गया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने पूछताछ में नगदी और जेवरात लेकर जाने वाली बात सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This