Thursday, February 12, 2026

एक ही परिवार से तीन महिलाएं हुई लापता

Must Read

एक ही परिवार से तीन महिलाएं हुई लापता

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी मोतीसागर पारा से एक ही परिवार की तीन महिलाएं गायब हो गई है। जिनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। यहां निवासरत तारा सारथी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 17 मार्च को उसकी छोटी बहू नीरा सारथी और बड़ी बहू ज्योति सारथी अपनी बहन रजनी घर से बाजार जाने के लिए करीबन 9बजे निकली थी। साथ में 2 लाख नगद व 3 लाख कीमती सोना चांदी का आभूषण पहनकर घर से निकली थी। वहीं 6 महीने के एक छोटे बेबी समेत पांच बच्चों को भी घर पर छोडक़र चली गई है, जो अपनी मां के बिना रो रही है। जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली कोरबा में की गई है। वहीं ताराबाई सारथी अपील कर रही है छोटे-छोटे बच्चे मां के याद में रो रहे हैं। कहींंं भी होंगे तो बच्चों के लिए अपने घर लौट जाए। वहीं उन तीनों के बारे में जानकारी व पता बताने वाले को 20 हजार रुपए नगद इनाम भी दिया जाएगा।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This