Thursday, February 19, 2026

एक ही रात में 6 घरों के टूटे ताले, चोर मस्त, जनता त्रस्त, पुलिस पेट्रोलिंग फेल

Must Read

एक ही रात में 6 घरों के टूटे ताले, चोर मस्त, जनता त्रस्त, पुलिस पेट्रोलिंग फेल

कोरबा। शासकीय अधिकारी कर्मचारियों के लिए बने आवास गृह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही रात 6 घरों के ताले टूटने से हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पाली थाने में दी गई है।
उल्लेखनीय है कि एक माह के भीतर इस कॉलोनी में दूसरी बार चोरों ने धावा बोला है। कुछेक सप्ताह पूर्व चार घरों में ताले टूटे थे, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस बीच पुन: इस चोरी की घटना घटित हुई है जिससे चोरों के दुस्साहस का पता चलता है। बताया जाता है कि रक्षाबंधन के लिए कई अधिकारी कर्मचारी अपने घर गए हुए थे। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके घरों के ताले टूटे हुए हैं और इसकी सूचना पुलिस में करते हुए आनन-फानन में अपने घर वापस आए हैं। चोरों ने क्या-क्या चुराया है अभी इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पाली पुलिस पहुंची है लेकिन चोरी की सिलसिलेवार घटना ने पुलिस की कथित गश्त की पोल खोल दी है। इस कॉलोनी में एसडीएम, तहसीलदार से लेकर कई अधिकारी कर्मचारी निवास करते हैं। यह पाश कॉलोनी पाली से केराझरिया मार्ग पर स्थित है जहां चोरों ने बड़े आराम से एक माह के भीतर दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोर मस्त, जनता त्रस्त, पुलिस पेट्रोलिंग फेल, यह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती से काम नहीं।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This