एचएमएस गेवरा क्षेत्रीय इकाई की नई कमेटी का गठन, भावना महतो को अध्यक्ष का जिम्मा

Must Read

कोरबा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) गेवरा क्षेत्रीय इकाई की नई कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने एरिया ऑफिस में पदस्थ जनरल असिस्टेंट भावना महतो को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी उपेन्द्र कुमार चंद्रा को दी गई है। विगत दिनों संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में केन्द्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव की अध्यक्षता में गेवरा क्षेत्रीय इकाई की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें सर्व सम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में भावना महतो को अध्यक्ष के लिए चुना गया। उपाध्यक्ष उमेश्वर सिंह नर्मदा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, रीना बेंजमिन, भुलनिया बाई, आनंद साहू, बाबूलाल, शिवशंकर सिंह, तुलसी प्रसाद कश्यप, सचिव रविन्द्र कुमार स्वर्णकार, सहसचिव जगेश्वर दास मानिकपुरी, भास्कर चटर्जी, सुंदर सिंह कुशराम, फलेश कुमार राठौर, सीमा रात्रे, अक्षय कुमार सिंह, फिरत कुमार, नंदकिशोर यादव व कार्यालय सचिव राकेश कुमार पटेल व मनोज कुमार मैत्री को नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव दिलीप कुमार पटेल, गोपाल नायक, आनंद कुमार तिवारी, सत्यनारायण श्रीवास, किरणलता चौहान, पूजा बुराडे, मोहम्मद व चमेली देवी पांडेय बनाए गए हैं। 19 कार्यकारिणी सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव, एरिया उप महामंत्री एससी मंसूरी, गेवरा एरिया कार्यवाहक अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This