Wednesday, February 11, 2026

एतमानगर रेंज में दल से बिछड़े हाथी ने फिर तोड़ा मकान

Must Read

एतमानगर रेंज में दल से बिछड़े हाथी ने फिर तोड़ा मकान

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के एतमानगर व केंदई में हाथियों का आतंक जारी है। एतमानगर रेंज में सक्रिय 18 हाथियों के दल में शामिल उत्पाती दंतैल लगातर दूसरे दिन रेंज अतंर्गत कटमोरगा गांव पहुंच गया। बस्ती में उत्पात मचाते हुए धनी राम यादव तथा एक अन्य ग्रामीण के घर को ढहा दिया। गांव में लगातार दूसरे दिन उत्पाती दंतैल के पहुंचने व घर ढहाए जाने से ग्रामीण दहशत में है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी दंतैल की निगरानी में लगे हुए है। बीती रात दंतैल के गांव की ओर रूख करने की सूचना मिली रेंजर देव दत्त खांण्डे के नेतृत्व में कटमोरगा पहुंची और उत्पाती हाथी को खदेडऩे की कार्रवाई की। वन अमला द्वारा खदेड़े जाने पर दंतैल जंगल की ओर भाग निकला। वन अमला रातभर गांव में डटा रहा। सुबह होने पर मुख्यालय लौटा। ज्ञात रहे दंतैल ने इससे पहले सोमवार की रात गांव में पहुंचकर भारी उत्पात मचाया था। 4 ग्रामीणों के घर को ध्वस्त कर उन्हें तथा उसके परिवार को बेघर कर दिया।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This