Friday, March 14, 2025

एनएच 130 पर प्रभावित नाराज़ किसानों के साथ गोंगपा ने किया चक्काजाम, घण्टों जाम से यात्री बसों सहित वाहनो की लगी लम्बी कतार

Must Read

एनएच 130 पर प्रभावित नाराज़ किसानों के साथ गोंगपा ने किया चक्काजाम, घण्टों जाम से यात्री बसों सहित वाहनो की लगी लम्बी कतार

कोरबा।अंबिकापुर,बिलासपुर नेशनल हाईवे संख्या 130 के क्षेत्र में कई स्थानों पर मुआवजा को लेकर समस्याएं बनी हुई है। वही निर्माण पूरा नहीं होने के बीच ही टोल प्लाजा शुरू करने से भी लोग परेशान है । वही इसी मुद्दे को लेकर सुतर्रा में हाईवे पर लोगों ने चक्का जाम कर दिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने इसका समर्थन किया है। वही किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर किए गए प्रदर्शन में जुराली सहित आसपास के किसान और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं। वही नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करने से दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही थम गई। प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि उनकी जमीन को अर्जित हुए लंबा समय बीत गया है। 4 साल गुजारने के बाद भी इस मामले में उन्हें मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया। इन सब के कारण कई प्रकार की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने प्रशासन के साथ-साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर दोषारोपण किया। वही आज के चक्का जाम के चलते खास तौर पर वे लोग परेशान हुए जो बस में अलग-अलग रास्ते पर आवागमन कर रहे थे। चक्का जाम से हुई अव्यवस्था के चलते आम यात्रियों को दुश्वारियां से दो-चार होना पड़ रहा है। वाहन चालकों और यात्रियों का कहना था कि इस तरह के प्रदर्शन के लिए आखिर सरदर्द हम क्यों झेले। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक प्रशासन या पुलिस का कोई भी अधिकारी यहां पर नहीं पहुंचा था जिससे कि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

Loading

Latest News

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत कोरबा। जिला पंचायत सदस्य के रूप में ऐतिहासिक...

More Articles Like This