Thursday, February 19, 2026

एनएसएस स्थापना दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन

Must Read

एनएसएस स्थापना दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन

कोरबा। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी मे राष्ट्रीय सेवा योजना के 54 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभा कक्ष में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन प्राचार्य रिनी दुबे के निर्देशानुसार किया गया। सर्व प्रथम प्रात: स्मरामी ,सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, राम धुन रघुपति राघव राजा राम, नाम धुन, व्यक्तिगत प्रार्थना, मौन प्रार्थना, वी शैल ओवरकम, हर देश में तू ,हर वेश में तू, शांति पाठ किया गया। विद्यालय के स्वयं सेवक, स्वयं सेविका और जितेंद्र साहू कार्यक्रम अधिकारी, आर के कश्यप सहायक कार्यक्रम अधिकारी और वरिष्ठ व्याख्याता एम के रात्रे, एस एस बर्मन, आर के साहू, अनिल पॉल सेवानिवृत व्याख्याता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श युवाओं के प्रेरणा स्रोत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद भारत माता एवं शहीद नंदलाल कौशले के चित्र पर माल्यार्पण पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। शुरुवात प्रेरणा गीत के साथ हुआ। मेरा देश मेरी माटी वसुधा का संवर्धन वीरों का वंदन के तहत पर्यावरण को सुंदर बनाने के लिए विद्यालय परिसर में गुलमोहर, टिकोमा, आम, कनेर लक्ष्मीतरु के पौधे रोहित किए गए। पहले के लगाए पौधों के पास खरपतवार की सफाई की गई। कार्यक्रम के अतिथि अनिल पॉल ने राष्ट्रीय सेवक के इतिहास की विस्तृत जानकारी और प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया । छात्रों ने समस्त शिक्षकों को इस अवसर पर श्रीफल बुके एवं पौधे भेंट कर अभिनंदन किया। अनिल पॉल को बुके श्रीफल और साल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रीमा महिलंगे, पूजा, श्वेता, योगिता पटेल रवि महिलंगे उदय सारथी, कमलेश मार्बल का विशेष योगदान रहा । उक्त जानकारी जितेंद्र साहू कार्यक्रम अधिकारी ने दी।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This