विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपनी युवा टीम को मजबूत किया है।
कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। लोगों के दिलों में राज करने वाले एनएसयूआई के सक्रिय छात्र नेता विशाल राजपूत को एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। छात्रसंघ अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। विशाल राजपूत ने कहा कि प्रदेश ने जो बड़ी जिम्मेवारी हमें सौपीं है। मैं उसे पूरी तरह निभाने का सफल प्रयास करूंगा। विशाल राजपूत के NSUI के प्रदेश महासचिव बनने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
![]()




























