Wednesday, February 18, 2026

एनटीपीसी कर्मियों को मिलेगा भारी भरकम बोनस

Must Read

एनटीपीसी कर्मियों को मिलेगा भारी भरकम बोनस

कोरबा। त्यौहारी सीजन के नजदीक आते ही सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत कर्मियों का बोनस निर्धारण भी शुरू हो गया है। एसईसीएल ने इस साल अपने कर्मियों को 85 हज़ार रूपये बतौर बोनस देने का निर्णय लिया है तो वहीं, बालको कंपनी अपने नियमित कर्मियों को 1 लाख 31 हजार 1 सौ रूपये बोनस देगा। इसी तरह एनटीपीसी भी अपने कर्मियों को 2 लाख रूपये बतौर पीआरपी ( परफॉर्मेंस रिलेटेड पे) प्रदान करेगा। ऐसी बात सामने आ रही है। हर साल की भांति इस साल भी पर्व पर एसईसीएल, एनटीपीसी, बालको व सीएसईबी कर्मियों को कंपनी प्रबंधन द्वारा बोनस राशि का वितरण किया जाएगा। एसईसीएल ने इस साल अपने कर्मियों को 85 हजार रूपये बोनस देने का निर्णय लिया है। जो खाते में आ भी चुका है। बात करें एनटीपीसी की तो एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा अधिकारी- कर्मचारी दोनों को पीआरपी देने का निर्णय लिया है। एनटीपीसी कर्मियों को इस साल 2 लाख रूपये बतौर पीआरपी ( परफॉर्मेंस रिलेटेड पे) प्रदान की जाएगी। इसी तरह ई-ग्रेड अधिकारियों को 1 लाख 54 हजार पीआरपी दिया जाएगा. वहीं, बालको प्रबंधन द्वारा भी अपने नियमित कर्मियों को लगभग 1 लाख 31 हजार 1 सौ रूपये बतौर बोनस प्रदान किए जाने की बात कही जा रही है। कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This