Thursday, February 12, 2026

एनटीपीसी के अफसर के घर हुई चोरी, 35 हजार नगदी सहित स्वर्णाभूषण पार

Must Read

कोरबा। जमनीपाली स्थित एनटीपीसी टाउनशिप में परिवार समेत यात्रा पर गए डीजीएम के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान से स्वर्णाभूषण सहित नगदी को चोरों ने पार कर दिया है। मामले की रिपोर्ट दर्री थाना में दर्ज कराई गई है।
दर्री थानांतर्गत सरस्वती विहार एनटीपीसी कॉलोनी जमनीपाली के आवास क्रमांक डी 109 में रंजन कुमार श्रीवास्तव निवासरत है, जो वर्तमान में एनटीपीसी में डीजीएम हैं। चोरों ने 9-10 फरवरी की दरमियानी रात उनके मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 9 फरवरी की रात 8.35 बजे वे यात्रा के लिए निकले थे। 10 फरवरी को उनके सर्वेंट क्वार्टर में निवासरत विक्रम महंत ने फोन पर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही अपनी यात्रा स्थगित कर वे घर पहुंचे। चोरों ने मकान से तीन नग सोनी की बाली, चार सोने की अंगूठी, तीन सोने की चेन, डायमंड का लॉकेट, कंपनी से मिला चांदी का सिक्का, चांदी के बर्तन, पायल सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है। इसके अलावा 35 हजार रूपए नगदी भी गायब मिले। घर की तालाशी के दौरान चोरों ने घरेलू सामानों को भी भारी क्षति पहुंचाई है। मामले में अफसर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियां के खिलाफ धारा 305, 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This