Friday, February 27, 2026

एनटीपीसी ने पर्यावरण संरक्षण मंडल के नोटिस का दिया जवाब

Must Read

एनटीपीसी ने पर्यावरण संरक्षण मंडल के नोटिस का दिया जवाब

 

कोरबा। एनटीपीसी प्रबंधन ने राखड़ डैम का तटबंध तोड़कर पानी बहाने के मामले पर्यावरण संरक्षण मंडल के नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि 29 जून की रात अधिक बारिश की वजह से डैम में जमा पानी का प्राकृतिक जल प्रवाह में छोड़ा गया। पानी का कुछ भाग आसपास के खेतों पर गया है। लेकिन पानी प्रवाह से कृषि जमीन पर राख का कोई अवशेष नहीं है। एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने नोटिस के सवालों का सिलसिलेवार जवाब दिया है। किसानों ने आरोप लगाया था कि जानबूझ कर डैम को तोड़ने से खेतों को नुकसान हुआ है।एनटीपीसी प्रबंधन का कहना है कि अधिक बारिश के पानी को प्राकृतिक प्रवाह में छोड़ने के बाद खेतों में भराव की कोई समस्या नहीं पाई गई है। कुछ खेतों में किसानों ने जोताई भी किया है जो कृषि योग्य है। राखड़ डैम अभी नहीं भरा है। खपत बढ़ने से इसकी क्षमता अधिक हो गई है। बारिश के समय पानी को प्राकृतिक प्रवाह से ही निकलने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसमें यह भी ध्यान रखा जाता है कि किसी तरह की समस्या न हो। पहले भी राख के अवशेष खेतों में नहीं पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सुझाव के अनुसार ही पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण पर काम किया जा रहा है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This