Saturday, February 21, 2026

एनसीएच दीपका कॉलोनी में हुई चोरी

Must Read

एनसीएच दीपका कॉलोनी में हुई चोरी

कोरबा। दीपका क्षेत्र में एक बार फिर चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। चोरों ने दिनदहाड़े एनसीएच दीपका कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कुछ दिनों के विराम के बाद फिर हो रही चोरियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। बताया जाता है कि एनसीएच दीपका कॉलोनी के आवास क्रमांक बी 377 में दीपक राठौर निवास करते हैं। चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला दरवाजा तोडक़र सोने चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली है। दीपक राठौर सुबह 8 बजे ड्यूटी गए हुए थे। दोपहर 12 बजे जब वे घर लौटे तो उन्हें मकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर के भीतर जाकर देखा तो उन्हें जेवर सहित अन्य सामान गायब मिला। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This