Tuesday, February 10, 2026

एपीके फाइल के जरिए बना रहे साइबर ठगी का शिकार, उपभोक्ताओं को ठगी से बचाने विभाग ने किया सतर्क

Must Read

कोरबा। बिजली कंपनी ने एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी का शिकार होने से उपभोक्ताओं को बचाने सतर्क किया है। बिजली वितरण कंपनी की ओर से जारी सूचना में कहा है कि नए बिजली कनेक्शन, भुगतान के लिए संबंधित कंपनी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर किसी तरह का लिंक या एपीके फाइल नहीं भेजती है। इसे डाउनलोड नहीं कर मोबाइल हैक होने से बचाने जागरूक किया। घर बैठे कई तरह की सुविधाओं का लाभ लेने लोगों में मोबाइल फोन पर इंटरनेट की उपयोगिता बढ़ी है। इस कारण ठगबाज गिरोह की इंटरनेट पर सक्रियता बढ़ गई है और लोगों की गाढ़ी कमाई को चूना लगाने नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। सोशल मीडिया में एपीके फाइल भेजने पर बिजली उपभोक्ताओं को ठगी का शिकार होने से बचाने बिजली वितरण कंपनी ने सतर्क किया है। कंपनी की ओर से जारी सूचना में कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं को झांसे में लेने ठगबाज गिरोह नए बिजली कनेक्शन, भुगतान के लिए एपीके फाइल या लिंक भेजने का हवाला दिया जाता है। एपीके फाइल इंस्टॉल करने पर मोबाइल हैक कर खाते से रकम निकाली जाने की संभावना के मद्देनजर बिजली उपभोक्ताओं को वितरण कंपनी ने सतर्क किया है। बिजली कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान मोर बिजली एप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, बिजली कार्यालय या एटीपी केन्द्र से ही करने कहा है। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि एपीके फाइल के माध्यम से मोबाइल की संवेदनशील जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड जैसी जानकारियां हैकर के पास पहुंचने से खाते से अवैध निकासी कर ठगी का शिकार बनाया जाता है, इसीलिए अनजान नंबरों से भेजे गए एपीके फाइल डाउनलोड नहीं कर डिलीट कर दें।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This