Saturday, February 14, 2026

एपेक्स जेसीसी की बैठक 27 जून को

Must Read

एपेक्स जेसीसी की बैठक 27 जून को

कोरबा। कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की बैठक 27 जून को कोलकाता में होगी। इसके संभावित एजेंडे की जानकारी कमेटी के सदस्यों को दे दी गई है। हालांकि इसमें इंटक के प्रतिनिधि को फिर जगह नहीं मिली है।महाप्रबंधक (पीएंड आईआर) गौतम बनर्जी ने इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि बैठक 11 बजे से कोलकाता स्थित कंपनी मुख्यालय में होगी।इस बैठक में बीएमएस के के लक्ष्मणा रेड्डी, एचएमएस के नाथूलाल पांडेय, एटक के रमेंद्र कुमार, सीटू के डीडी रामानंदन, सीएमओएआई के सर्वेश सिंह शामिल होंगे। इंटक के प्रतिनिधि को इसमें नहीं बुलाया गया है। बैठक में उत्पादन, उत्पादका, प्रेषण, गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा होगी। इसके अलावा माइंस की क्षमता,उपकरण और मानव संसाधन के अधिकतम उपयोग पर विमर्श किया जाएगा। लागत, लाभ आदि विषय पर भी चर्चा होगी। अध्यक्ष की अनुमति के अन्य विषयों पर भी बात होगी।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This