एल्युमिनियम केबल व तार की चोरी, कबाड़ चोरों की बढ़ी सक्रियता

Must Read

कोरबा। जिले को चोरों और अवैध कबाडिय़ों की सक्रियता बढ़ गई है। घर गृहस्थी के सामानों की चोरी तो हो ही रही है मोटरसाइकिलों की चोरी पर भी कोई खास लगाम नहीं लग सकी है और ना ही हाल-फिलहाल दर्ज हुए मामलों में अपेक्षित सफलताएं मिली हैं। इस बीच सनसनीखेज घटनाक्रम में जहां कबाड़ माफिया की शह पर चोरों ने लोहा निर्मित पुल को ही काट डाला तो वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्र में विद्युत सप्लाई में उपयोगी व लगभग ढाई लाख रुपये कीमती एल्युमिनियम केबल व तार की चोरी को अंजाम दिया गया। इस बीच पश्चिमांचल बांकीमोंगरा से निर्माणधीन रेल परियोजना की लाइन से पटरी भी काट कर चोरी कर लिए जाने की खबर है। जिले में किसी संगठित गिरोह की दस्तक लगातार बनी हुई है, जो स्थानीय चोरों की मदद से वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरी के सामानों को जिले की सीमा पार करते हुए पड़ोसी जिलों में खपा रहा है। सरहदी इलाकों, आउटर क्षेत्र में जांच पड़ताल में उदासीनता और मालवाहनों की नियमित जांच नहीं होने का पूरा-पूरा फायदा उठाए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता। सनसनीखेज चोरियों की कड़ी में 2 लाख 13 हजार 400 रूपये कीमती एल्युमिनियम की चोरी कर ली गई है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This