Thursday, February 12, 2026

एसईसीएल कर्मियों को नहीं मिल रही चश्मा प्रतिपूर्ति

Must Read

एसईसीएल कर्मियों को नहीं मिल रही चश्मा प्रतिपूर्ति

कोरबा। आंखों का इलाज कराने पर कोयला कर्मियों का चश्मा बदलने पर आने वाले खर्च का बिल पेश करने पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में एचएमएस ने एसईसीएल गेवरा एरिया जीएम को पत्र लिखकर कोयला कर्मियों के बिल का भुगतान करने उचित पहल करने की मांग की है। एसईसीएल के अधिकारी कर्मचारियों को चिकित्सा उपस्थिति नियमों के तहत चश्मा प्रतिपूर्ति की राशि मिलेगी। कोल इंडिया के सक्षम प्राधिकारी ने बोर्ड की बैठक में चश्मा प्रतिपूर्ति को शामिल करने की मंजूरी दी है। जिसके तहत अधिकतम 5 हजार से 10 हजार रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। कोल इंडिया की अन्य कंपनियों में सभी प्रकार के और इसके तहत अधिकारी कर्मचारियों व उनके परिवार के पात्र सदस्यों के लिए तीन साल में एक बार अप्रवर्तन की त्रुटियों के सुधार के लिए आंखों का परीक्षण को अनुमति दिया है। लेकिन पूर्व में चश्मे की लागत का भुगतान नहीं होता था। अब इसमें संशोधन कर अधिकारी कर्मचारियों के वर्ग विशेष को अधिकतम 5 हजार से 10 रुपए लागत से चश्मा प्रतिपूर्ति की राशि का प्रावधान किया है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This