Tuesday, February 3, 2026

एसईसीएल कर्मी की फंदे में लटकी मिली लाश

Must Read

कोरबा। कुसमुंडा थाना अंतर्गत एसईसीएल कॉलोनी विकासनगर निवासी एसईसीएल कर्मी गुलाब सिंह (30) ने शनिवार की रात अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अविवाहित था और वह अकेले ही सरकारी आवास में रहता था। वह मूलत: सुरजपुर जिला निवासी था, जो ट्रांसफर होने पर एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में पदस्थ हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक गुलाब सिंह ने किस वजह से खुदकुशी की इसका पता नहीं चल सका है, मामले में जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर का कोरबा प्रवास, समस्त राजपत्रित एवं थाना चौकी प्रभारियों की ली गई मीटिंग

कोरबा। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष...

More Articles Like This