एसईसीएल का ओबीआर हुआ 250 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार

Must Read

एसईसीएल का ओबीआर हुआ 250 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार

कोरबा। एसईसीएल का वित्तीय वर्ष 2024-25 में ओबीआर 250 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार पहुँच गया है। अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 के बीच कंपनी द्वारा 250.4 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार यानि ओवरबर्डन हटाया जा चुका है। इस अवधि के लिए कंपनी का ओबीआर का एएपी टारगेट 241 मिलियन क्यूबिक मीटर था जिसे पीछे छोड़ते हुए कंपनी ने टारगेट से 9 मिलियन क्यूबिक मीटर यानि 4 फीसदी ज़्यादा ओबीआर दर्ज किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि (अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023) की बात करें तो कंपनी ने 236.6 ओबीआर हासिल किया था और इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में एसईसीएल ने लगभग 6 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। विदित हो कि एसईसीएल में ओबी हटाने के लिए रिपर तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस ग्रीन टेक्नोलॉजी की मदद से बिना ड्रिलिंग-ब्लास्टिंग के ओबी हटाना संभव हुआ है जिससे सुरक्षित एवं पर्यावरण-हितैषी कोयला खनन सुनिश्चित हो रहा है।

Loading

Latest News

किताबें पहुंचने के बाद अब एप से पाठ्य पुस्तक निगम को जानकारी देंगे शिक्षक

कोरबा। स्कूलों तक सही और सुरक्षित ढंग से किताबें पहुंचाई जा सकें इसके लिए पाठ्य पुस्तक निगम हर बार...

More Articles Like This