Friday, February 20, 2026

एसईसीएल के 104 माइनिंग अधिकारियों का तबादला

Must Read

एसईसीएल के 104 माइनिंग अधिकारियों का तबादला

कोरबा। पुलिस प्रशासन ही नहीं बल्कि कोल इंडिया के अनुषंगी कंपनी में भी तबादलों का दौर जारी है।एसईसीएल में कार्यरत ई- टू ग्रेड से महाप्रबंधक स्तर पर ई-आठ ग्रेड के अधिकारियों को कंपनी स्तर पर इधर से उधर किया गया है। सभी 104 अधिकारी माइनिंग विभाग से जुड़े हुए हैं। इस आदेश में कोरबा स्थित चारों परियोजनाओं में कार्यरत अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं। प्रबंधन ने सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने कहा है।एसईसीएल की उपमहाप्रबंधक कार्मिक- अधिकारी स्थापना सुजाता रानी ने आदेश जारी किया। इस तबादला आदेश में एसईसीएल के कोरबा, गेवरा, दीपका व कुसमुंडा के भी अधिकारी शामिल हैं। इसमें रजगामार में पदस्थ ई-सेवन ग्रेड के सबएरिया मैनेजर पी मुदली को अंबिका प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है। इनके स्थान पर कोरबा में पदस्थ स्टाफ आफिसर पीएंडपी रंजीत रंजन सिन्हा को रजगामार एरिया सबएरिया मैनेजर बनाया गया है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This