Wednesday, February 25, 2026

एसईसीएल गेवराप्रबंधन के खिलाफ भडक़ा ग्रामीणों का आक्रोश, भठोरा फेस से मिट्टी व कोयला खनन कार्य बंद करने की चेतावनी

Must Read

एसईसीएल गेवराप्रबंधन के खिलाफ भडक़ा ग्रामीणों का आक्रोश, भठोरा फेस से मिट्टी व कोयला खनन कार्य बंद करने की चेतावनी

कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश भडक़ उठा है। एरिया अंतर्गत ग्राम भठोरा सरईपाली के ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान 14 जून तक नहीं किया गया, तो वे खदान के भठोरा फेस से मिट्टी व कोयला खनन कार्य को बंद कराएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी तीन मुख्य मांगों को लेकर पूर्व में तीन बार लिखित और कई बार मौखिक रूप से प्रबंधन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव की बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर की समस्या, खदान के पास स्टॉप डेम की स्थापना और अंभानी घाट में पौधारोपण जैसी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 14 जून को खदान में मिट्टी-कोयला उत्खनन तथा परिवहन कार्य रोका जाएगा और इसके लिए कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This