एसईसीएल गेवरा क्षेत्रीय इकाई में एचएमएस नंबर वन
कोरबा। एसईसीएल गेवरा एरिया गेवरा क्षेत्रीय इकाई का सदस्यता सत्यापन शनिवार को पूर्ण हुआ। दो दिनों तक हुए सदस्यता सत्यापन में एचएमएस ने दूसरे दिन भी बढ़त बरकरार रखी। पहले दिन 72 सदस्यों के साथ संगठन नंबर वन पर थी। दूसरे दिन भी 42 सदस्यों का साथ मिलने से एचएमएस 114 सदस्यों के साथ पहले नंबर पर काबिज रही। एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सदस्यता सत्यापन का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में गेवरा एरिया में शुक्रवार और शनिवार को सदस्यता सत्यापन किया गया। कोयला मजदूर सभा क्षेत्र में एक बार फिर आगे रही। दो दशक से भी अधिक समय से एचएमएस क्षेत्र के कोयला कर्मियों की पहली पसंद रही गेवरा क्षेत्रीय इकाई में कुल में पावर 403 है जिसमें 359 कर्मचारियों ने मतदान किया। दो दिनों के आंकड़े के मुताबिक एचएमएस के बाद इंटक दूसरे नंबर पर है उसके 85 सदस्य हैं, जबकि एटक 70 तीसरी, बीएमएस 62 सदस्यों के साथ चौथे पायदान पर है। पहले दिन 15 सदस्यों ने नोटा का विकल्प चुना था। वहीं दूसरे दिन तेरा अन्य कर्मियों ने भी किसी संगठन के बजाय नोट के पक्ष में वोटिंग की। क्षेत्र में एचएमएस के कार्यकर्ताओं की जोरदार कैंपिंग की वजह से इस बार फिर कर्मियों का विश्वास संगठन पर बना रहा। एससी मंसूरी सेक्रेटरी द्वारा कहा गया कि संगठन लगातार कर्मचारी हित में काम कर रही है। यही वजह है कि वर्षों से कर्मियों का भरोसा जीतने में एचएमएस कामयाब होती रही है।
![]()

