Saturday, February 14, 2026

एसईसीएल में अप्रेंटिसों को रोजगार दिलाने की मांग, संघ ने मंत्री लखन को सौंपा ज्ञापन

Must Read

एसईसीएल में अप्रेंटिसों को रोजगार दिलाने की मांग, संघ ने मंत्री लखन को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। समझौते के अनुरूप एसईसीएल में अप्रेंटिसों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ ने मंत्री लखन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि आर के उपरोहित, डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर (केन्द्रीय) रायपुर, मनीष श्रीवास्तव सीनियर मैनेजर एसईसीएल हेड ऑफिस बिलासपुर एवं सुशील कुमार निर्मलकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय आईटीआई अप्रेंटिस संघ के समक्ष 23 सितंबर 2022 को अप्रेंटिस को रोजगार देने का समझौता हुआ है। जिसके तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाए।श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को सौंपे ज्ञापन में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार निर्मलकर का कहना है कि
प्रबंधन ने अभी तक समझौता के अनुसार एक भी अप्रेंटिस को रोजगार नहीं दिया है, जबकि समझौता हुये 1 वर्ष से ज्यादा समय व्यतीत हो गया है। समझौता के बाद अप्रेंटिस को रोजगार न देकर एसईसीएल प्रबंधन ने हजारों की संख्या में अन्य श्रमिकों की भर्ती की गई है। जबकि एसईसीएल में लगभग 2 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी रिटायमेंट हो चुके हैं। वर्तमान में लगभग 35 हजार नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं एवं वर्तमान में ठेका (आउटसोर्सिग) के अंतर्गत लगभग 40-50 हजार श्रमिक कार्यरत है। उसके बावजूद भी एसईसीएल अप्रेंटिसों को रोजगार देने में कोताही बरत रही है। जबकि एसईसीएल आई आर हेड बिलासपुर द्वारा मार्च 2023 के बाद से रोजगार देने का प्रारंभ करेंगे कह कर संघ को आश्वस्त किया था, लेकिन अभी तक एक भी अप्रेंटिस को रोजगार नहीं दिया गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This