Sunday, March 1, 2026

एसईसीएल में शुरू होगा प्रोजेक्ट धडक़न

Must Read

एसईसीएल में शुरू होगा प्रोजेक्ट धडक़न

कोरबा। सीएसआर अंतर्गत कोयलांचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने के प्रयासों को गति देते हुए प्रोजेक्ट धडक़न की शुरुआत की गई । इसके अंतर्गत एसईसीएल के परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से जन्मजात हृदय दोष बच्चों की स्क्रीनिंग, निदान और सर्जिकल देखभाल प्रदान की जाएगी। मुख्यालय बिलासपुर में एसईसीएल और श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट, रायपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। परियोजना अन्तर्गत एसईसीएल के कोयला खदान प्रभावित क्षेत्रों रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा और मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, उमरिया से चिन्हित जन्मजात हृदय दोष वाले बच्चों को आवश्यक चिकित्सा देखभाल एवं सर्जिकल उपचार श्री सत्य साई संजीवनी मातृ एवं शिशु अस्पताल, रायपुर में किया जाएगा।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This