Sunday, February 15, 2026

ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले 41 चालकों पर कार्रवाई 

Must Read

ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले 41 चालकों पर कार्रवाई

कोरबा। फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने सबक सिखाया है। पुलिस ने 41 ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करते हुए 47000 समन शुल्क वसूल किया है। कार्यवाही हुए लोगों की लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना,चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। जिस पर जिले के सभी थाना,चौकी एवं यातायात के द्वारा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही किया गया है। पुलिस के द्वारा अलग-अलग जगह पर ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 2 दिन में 41 प्रकरणों में लगभग कुल 47000 रुपए वसूले के साथ-साथ उनका लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस साल आज दिनांक तक कुल 99 लोगों पर ओवर स्पीड वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई है जिसमें 123000 रुपए का समन शुल्क जमा कराया गया है। पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया। अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया और उन्हें समझाया गया कि ओवर स्पीड वाहन ना चलाएं ना ही शराब पीकर वाहन चलाऐ और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है।पुलिस टीम के द्वारा चेताया गया है कि आगे भी ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर पूर्णत: लगाम लगाने के लिए आगे भी कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This