Thursday, February 12, 2026

कटघोरा,में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारी नेहा वर्मा, कोरबा पहुंचकर लिया प्रभार

Must Read

कटघोरा,में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में महिला अधिकारी नेहा वर्मा, कोरबा पहुंचकर लिया प्रभार

कोरबा। जिलान्तर्गत कटघोरा नगर जिला तो नहीं बन पाया, और बन पाएगा कि नहीं इनकी संभावना भी कम ही है। लेकिन एसडीएम के बाद अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की भी नियुक्ति जरूर हो गई है। वही कटघोरा अनुविभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की घोषणा बहुत पहले हो गई थी। लेकिन अब तक पहले अधिकारी की पोस्टिंग का इंतजार था। उक्त पद पर महिला पुलिस अधिकारी नेहा वर्मा मिली है। कोरबा पहुंचकर उन्होंने दोपहर में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से मुलाकात की और उसके बाद कटघोरा पहुंचकर पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रभार संभाला ली है। इस तरह कटघोरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पोस्टिंग के बाद अब कटघोरा सहित पाली व बांगो क्षेत्र में पुलिसिंग मजबूत होगी। वही महिला व बच्चों से जुड़े अपराधों पर होगा विशेष ध्यान,प्रभार संभालने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने मीडिया से चर्चा कर अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी होने के नाते यहां मेरी पहली पोस्टिंग हुई है, मैं महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों पर विशेष ध्यान दूंगी। मेरी कोशिश रहेगी कि महिला व बच्चे निर्भीक रहे तथा कटघोरा अनुविभाग की महिलाएं और बच्चे अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा जारी अभिव्यक्ति ऐप से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। सामाजिक एवं बेसिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि कटघोरा शहर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग भयमुक्त वातावरण में रहें। इसके लिए पुलिस की ओर से हर संभव प्रयास किया जायेगा।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This