कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर खाई में उतरी कार, कार चालक की हुई मौत, एक घायल

Must Read

कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर खाई में उतरी कार, कार चालक की हुई मौत, एक घायल

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। हादसों का प्रमुख कारण तेज रफ्तार व नशे में वाहन चलाना है। पुन: कटघोरा- अंबिकापुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार सडक़ से खाई में जा उतरी।हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक की मौत हो गई है। कार सवाल अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल रवाना किया गया। कार क्रमांक सीजी 10 एजे 2140 में सवार होकर भिलाई से अंबिकापुर जा रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर मोड़ के बास बुधवार की तडक़े घटित हुई। बलेनो कार में दो लाग सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार को अंकित विश्वकर्मा 21 वर्ष अंबिकापुर निवासी चला रहा था, जिसकी मौका स्थल पर ही मौता हो गई, जबकि कार सवार विवेकचंद 21 वर्ष घायल हो गया वह भी अंबिकापुर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया। वहीं दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This