Saturday, January 24, 2026

कटघोरा अपर कलेक्टर का जिम्मा दिनेश कुमार नाग को

Must Read

कटघोरा अपर कलेक्टर का जिम्मा दिनेश कुमार नाग को

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों को क्रमोन्नत प्रदान कर/ नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत कोरबा नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय, रायगढ़ के आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित कई अन्य जिलों के आयुक्त/ अधिकारी अपने पद पर यथावत बने रहेंगे। इसी कड़ी में कोरबा जिले के कटघोरा के लिए संयुक्त कलेक्टर दिनेश कुमार नाग अगले अपर कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। यहां के पहले अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले का तबादला हो चुका है। उनके रिक्त स्थान पर दिनेश कुमार नाग भेजे गए हैं।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This