Friday, February 13, 2026

कटघोरा पुलिस ने चेंकिग के दौरान दो लाख कैश किया बरामद

Must Read

कटघोरा पुलिस ने चेंकिग के दौरान दो लाख कैश किया बरामद

कोरबा । प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जाँच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आँकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।आज इसी कड़ी में कटघोरा पुलिस को वाहन चेंकिग के दौरान मिला 02 लाख नगद पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु दिशानिर्देश व मार्गदर्शन दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में टोल प्लाजा मदनपुर रजकम्मा के सामने वाहन चेंकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान दिलीप अग्रवाल पिता राम विलास अग्रवाल उम्र 54 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 07 अम्बिकापुर रोड कटघोरा को मोटर सायकल सीजी 12 बीडी 0549 के थैला में नगदी रकम 200000 ( दो लाख रूपये ) को परिवहन करते पकड़ा गया। जप्त रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को 102 जाफौ के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This