कटघोरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा 2लाख 90 हजार कैश

Must Read

कटघोरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा 2लाख 90 हजार कैश

कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा सघन जांच पड़ताल की जा रही है। इस कड़ी में कटघोरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 लाख 90 हजार कैश जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर अवैध गतिविधियाँ पर कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में चकचकवा बाईपास मेन रोड कटघोरा के पास वाहन चेंकिंग के दौरान सुनील कुमार शर्मा पिता कामेश्वर शर्मा उम्र 50 साल साकिन न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी की वाहन जांच की गई। उसकी कार क्रमांक सीजी 12 बीआर 9362 से नगदी दो लाख नब्बे हजार रूपये को परिवहन करते बरामद कर रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त रकम को धारा 102 जाफौ के अंतर्गत गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेंकिंग की जा रही है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This