Thursday, February 19, 2026

कटघोरा में मिले शव की हुई शिनाख्त

Must Read

कटघोरा में मिले शव की हुई शिनाख्त

कोरबा। कटघोरा नगर में सडक़ किनारे मृत पड़े व्यक्ति की शिनाख्त बेमेतरा जिले के मारो गांव के निवासी के रूप में परिजन ने की। रविवार सुबह कटघोरा नगर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास एक व्यक्ति नाली के स्लैब के ऊपर मृत मिला था। पुलिस ने सोशल मीडिया में मृतक का फोटोग्रॉफ्स पोस्ट कर वायरल किया था। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना अंतर्गत मारो चौकी क्षेत्र के नवागांव निवासी चिंता राम वर्मा 55 के रूप में हुई। परिजन ने बताया चिंताराम 15 नवंबर को भांजे के गांव सेमरिया गए थे, जहां से अगले दिन रतनपुर के लिए निकले थे। संभवत: इस दौरान वे कटघोरा पहुंच गए होंगे।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This