Monday, February 2, 2026

कटघोरा वनमंडल में विचरण कर रहे 53 हाथी, हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

Must Read

कोरबा। जिले के जंगलों में हाथियों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। कटघोरा में 53 हाथी घूम रहे हैं। इनमें से 49 हाथी एक महीने से मेरउ पहाड़ पर ही डटे हुए हैं। यहां पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था से हाथी गांव के किनारे नहीं आ रहे हैं। कोरबा वन मंडल में घूम रहे 26 हाथियों में से एक दंतैल अकेला घूम रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। जटगा रेंज में घूम रहे 49 हाथी पहाड़ पर ही डेरा डाले हुए हैं। यहां कटोरी तालाब है, जहां हाथियों को देखा गया है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत है। दूसरी ओर झुंड से अलग होकर चार हाथी केंदई और – पसान रेंज में घूम रहे हैं। कोरबा वन मंडल में धरमजयगढ़ से – कुदमुरा रेंज पहुंचा दंतैल हाथी – बाड़ी में घुसकर सब्जी की फसल को नुकसान पहुं पहुंचा रहा है। शनिवार को दंतैल करतला रेंज के कोटमेर पहुंच गया। चिकनीपाली में 11 और पसरखेत के केराकछार में 14 हाथी घूम रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में रात में बिजली आपूर्ति बंद की जाती है।

Loading

Latest News

More Articles Like This