कटघोरा वन मंडल में नहीं थम रहा गजराजों का उत्पात, तीन दिनों में भारी उत्पात मचाते हुए रौंदी फसल
कोरबा। कटघोरा वन मंडल में गजराजों का उत्पात थमने की बजाय और भी बढ़ता जा रहा है। पसान रेंज में केंदई वनपरिक्षेत्र से धमके गजराजों के दल ने पिछले तीन दिनों में भारी उत्पात मचाते हुए रेंज अंतर्गत सेमरहा सर्किल के पांच गांव में लगभग सभी ग्रामीणों की फसल का सफाया कर दिया है। जिससे ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश है। कटघोरा वन मंडल के जंगलो में इस समय 48 गजराज सक्रिय है। गजराजों का यह दल अबतक केंदई रेंज को अपना बसेरा बनाकर वहां उत्पात मचा रहा था, लेकिन दो दिनों पूर्व केेंदई में सक्रिय 41 हाथियों का दल पसान परिक्षेत्र पहुंच गया है। और क्षेत्र में भारी उत्पात मचा रहा है। इस दौरान गजराजों के दल ने पसान रेंज के अंतर्गत सेमरहा सर्किल में स्थित सेमरहा, हरदेवा, खदौहा पारा, बोदरा डांड तथा बर्रा में लगभग सभी ग्रामीणों के फसल को सफाया कर दिया है। सर्किल में बड़ी संख्या में मौजूद गजराजों द्वारा फसलो को तहस-नहस किए जाने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। वन विभाग गजराजों पर काबू नही कर पा रहा है। फलस्वरूप वें खेतों में पहुंचकर फसलो का लगातार नुकसान पहुंचा रहे है। इस बीच खतरनाक लोनर हाथी चेतक केंदई रेंज के ग्राम रोदे पहुंच गया है। लोनर ने क्षेत्र में फसल के नुकसान पहुंचाया है। हालाकि वन विभाग इसकी ट्रेकिंग में लगा हुआ है। ड्रोन कैमरे के अलावा निगरानी दल से लोनर की निगरानी कराई जा रही है। बावजूद इसके लोनर हाथी कैमरे व निगरानी दल की नजर से ओझल हो जाता है। जिससे खतरा बढ़ जाता है। खतरनाक लोनर के क्षेत्र में विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
![]()

