Tuesday, February 10, 2026

कटघोरा सीएचसी में स्टॉप डायरिया कैंपेन का हुआ आगाज

Must Read

कटघोरा सीएचसी में स्टॉप डायरिया कैंपेन का हुआ आगाज

कोरबा। डायरिया (दस्त) की समस्या सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करने वाली मानी जाती है। बच्चों में इसका खतरा अधिक देखा जाता रहा है। डायरिया भारत में बाल मृत्यु दर का तीसरा प्रमुख कारण भी रहा है। 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में प्रति वर्ष होने वाली कुल मृत्यु में से 13 फीसदी के लिए इसे ही जिम्मेदार माना जाता है। बच्चों में हर साल रिपोर्ट की जाने वाली इस समस्या की रोकथाम को लेकर सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एस एन केसरी ने कटघोरा में स्टॉप डायरिया कैंपेन 2024 का शुभारंभ किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में डॉक्टर्स डे के अवसर पर पहुंचे कटघोरा विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों के साथ केक काटकर डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एस एन केसरी भाजपा प्रदेश पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग , भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह , विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र जोशी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह सतीश जायसवाल अनुराग दुहलनी , सतीश जायसवाल, डाकेश्वर शुक्ला, डीपीएम पद्माकर शिंदे, बीएमओ रुद्रपाल सिंह कंवर, डॉ हिमांशु खुटिया सहित अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This