Sunday, February 1, 2026

कन्नौजिया राठौर समाज के नवीन सामाजिक भवन का लोकार्पण एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन 1 फरवरी को होगा

Must Read

कोरबा। कन्नौजिया राठौर समाज परिवार का शहर में अपना द्वितीय सामाजिक भवन मैगजीन भाटा वार्ड क्र. 34 दादरखुर्द में निर्मित किया गया है। जिसका लोकार्पण व वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी को दोपहर 3 बजे कन्नौजिया राठौर समाज नवीन सामाजिक भवन में किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आनंद मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन केबिनेट मंत्री होंगे। विशिष्ट अतिथियों में संजू देवी राजपूत महापौर, गोपाल मोदी भाजपा जिला अध्यक्ष होंगे। अध्यक्षता हेमचंद राठौर प्रांतीय अध्यक्ष कन्नौजिया राठौर समाज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट आतिथ्य नूतन सिंह ठाकुर सभापति नगर पालिक निगम, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह राठौर महासचिव कन्नौजिया राठौर समाज, नरेन्द्र देवांगन पार्षद, सुनीता चौहान पार्षद, वार्ड क्र. 34 दादरखुर्द का रहेगा।सीताराम राठौर अध्यक्ष कन्नौजिया राठौर समाज, छबीराम राठौर कोषाध्यक्ष कन्नौजिया राठौर समाज, हरीश कुमार राठौर सचिव कन्नौजिया राठौर समाज ने समाजजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Loading

Latest News

नशे के सौदागर को दो साल सश्रम कारावास व दस हजार अर्थदंड, दो साल तक चली सुनवाई के बाद सुनाया गया फैसला

कोरबा। दीपका पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास रखे बैग को खोलने पर अलग...

More Articles Like This