Wednesday, February 25, 2026

कपड़ा दुकान में आग लगने से मचा रहा हड़कंप

Must Read

कपड़ा दुकान में आग लगने से मचा रहा हड़कंप

कोरबा। शहर के मध्य मुख्य मार्ग में रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित डिलाइट क्लॉथ में देर रात लगभग 10:20 बजे आग लगने की घटना हो गई। जिस वक्त यहां आग लगी, दुकान बंद हो चुकी थी और संचालक सहित कर्मचारी घर जा चुके थे। एकाएक आग लगने की सूचना फैलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गई और आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। कोतवाली पुलिस और दमकल वाहन यहां पहुंच चुकी है। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से दुकान के ऊपरी मंजिल से लगी। दुकान के सामने से हाई टेंशन तार गुजरी हुई है और यहां पेड़ की डालियां भी लटकी हैं। ऐसी चर्चा है कि तार में आपस में शॉर्ट सर्किट होने से उत्पन्न चिंगारी के संपर्क में दुकान की सजावट के लिए उपयोग में लगाई गई ज्वलनशील सामग्री का संपर्क होने से आग बढ़ गई और दुकान के अंदर तक फैल गई है। सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकान भी चपेट में आ सकती थी। फिलहाल आग से संचालक को कितना नुकसान हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This