Monday, February 23, 2026

कबीर का जीवन साधारण और सच्चाई का प्रतिमान,कबीर आश्रम में किया गया एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन

Must Read

कबीर का जीवन साधारण और सच्चाई का प्रतिमान,कबीर आश्रम में किया गया एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन

कोरबा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत एसईसीएल अस्पताल रोड़ कबीर आश्रम में चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष सोनी कुमारी झा , विशिष्ट अतिथि विकास झा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सतगुरु कबीर साहेब जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात संत कबीर समाज के प्रमुखों व सदस्यों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ व माला से स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मंच संचालन कबीर आश्रम बांकीमोंगरा के प्रमुख अमरु दास महंत के द्वारा किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद समाज के प्रमुखों व अतिथियों ने कार्यक्रम को लेकर संबोधित किया एवं सतगुरु कबीर साहेब के जीवनी के बारे बताया। पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा ने कहा कि जिस प्रकार सदगुरु कबीर दास समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे, मैं भी उन्हीं की तरह सेवा करने का प्रयास करूंगी। सतगुरु कबीर दास का जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें समाज में व्याप्त अंधविश्वास, जातिवाद और पाखंड से मुक्ति दिलाने का मार्ग दिखाती है। उनका जीवन साधारण और सच्चाई का प्रतिमान था। जिन्होंने अपने दोहा और भजनों के माध्यम से समाज में व्याप्त अंधविश्वास, जातिवाद और पाखंड का विरोध किया। उनके विचार हमें सच्ची मानवता का मार्ग दिखाते हैं और हमें यह प्रेरणा देते हैं कि हम समाज में एकता और भाईचारा का स्थापित करें। विशिष्ट अतिथि विकास झा ने कहा कि सतगुरु कबीर दास एक महान संत और कवि थे। जिन्होंने 15वीं शताब्दी में भारत में भक्ति आंदोलन को बढ़ावा दिया। उनका जीवन और शिक्षाएं आज भी प्रेरणा का स्त्रोत है । समाज प्रमुखों ने बांकीमोंगरा कबीर आश्रम में कुछ कमियों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया। विकास झा ने मांगों को प्रदेश के मुखिया और उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान करने की आश्वासन दिया। इस अवसर पर सतीश झा, बबलू डहरिया, अश्वनी साहू, मुकेश झा एवं मानिकपुरी पनिका समाज के प्रमुख, महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पति के हमले में घायल हुई पत्नी की मौत

कोरबा। चरित्र शंका के कारण घरेलू विवाद पर कमरा बंद करके पति द्वारा चापड़ से किए गए हमले से...

More Articles Like This