Monday, February 23, 2026

कभी भी गिर सकता है बिजली पोल, शिकायत के बाद भी नहीं किया जा रहा सुधार

Must Read

फ़ाइल फोटो

कोरबा। कुसमुंडा के इमलीछापर चौक के पास बिजली पोल कभी भी गिर सकता है। स्थानीय लोगों ने झुके हुए पोल की शिकायत की, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया है। इमलीछापर चौक के पास बिजली का पोल और सर्विस रोड पर एक स्ट्रीट लाइट का पोल गिरने की कगार पर है। इसकी चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता है। रोड पर हर समय गाड़ियों की आवाजाही रहती है। यहां फाटक बंद होने की वजह से हर समय गाड़ियों की लाइन लगी रहती है। सर्विस रोड से पैदल यात्री काफी संख्या में आते-जाते हैं। बावजूद इसके झुक रहे पोल को बदलने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत बिजली विभाग के कर्मचारियों से की गई है, लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी इस पर कोई एक्शन होता नहीं दिख रहा है। अधिकारियों की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि झुके बिजली के पोल बदले जाएं, ताकि लोग बिना किसी डर के यहां से आवागमन कर सकें। तेज बारिश, आंधी और गाड़ियों की टक्कर लगने से पोल गिर सकते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें ठीक करना जरूरी है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This