करंट लगने से युवक की मौत, जांच जरूरी
कोरबा। जिले के बाँकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा गली में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक श्याम यादव उम्र लगभग 40 वर्ष जो कि बाँकी मोंगरा के एक होटल में कार्य करता था। आज सुबह उसका शव कुछ लोगों ने घर के अंदर कूलर के पास पड़े हुए देखा,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही की जा रही है। संभवत: करंट कूलर से लगने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मृतक के मकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई है।