Monday, March 2, 2026

करंट से गई मवेशी की जान

Must Read

करंट से गई मवेशी की जान

कोरबा। विद्युत विभाग की मैदानी लापरवाही के कारण आखिरकार एक मवेशी की जान करंट लगने से चली गई।जानकारी के मुताबिक बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत संगम नगर में बिजली के खम्भे से गुजरे तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। बिजली खंभा के अर्थिंग तार में करंट आने से खंभे के बगल में मौजूद मवेशी करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है जिससे यहां के लोगों में डर बना रहता है और साथ ही चारा की तलाश में आने वाले मवेशियों के लिए खतरा भी रहता है। इसके बावजूद विभाग के द्वारा बिजली तार को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इसका खमियाजा एक मवेशी को अपनी जान गंवा कर भुगतना पड़ा है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This