करंट से पति पत्नी की मौत
पति को बचाने के प्रयास में पत्नी की गई जान
कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो गई। आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषत कर दिया। क्षेत्र में घटना के बाद सनसनी फैल गई। मामला कुसमुंडा थाना अंतर्गत आदर्श नगर मनगांव की है। यहां सरदार चाल स्थित है। यहां किराए के मकान में पति पत्नी अपने आठ साल के बच्चे के साथ निवासरत थे। सुबह लगभग आठ बजे मकान के पास स्थित खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसकी चपेट में पति आ गया। उसकी चीख सुनकर पत्नी भी उसे बचाने दौड़ी इस प्रयास में पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने दोनों को करंट के संपर्क से छुड़ाते हुए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
![]()




























