करंट से भैंस की मौत, बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की जरूरत
कोरबा। भठोरा मुख्य मार्ग के किनारे बिजली का तार टूट कर गिर गया था। इसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। ग्राम भठोरा निवासी सुरेश कुमार कंवर का भैंस गुरुवार की सुबह चरने के दौरान उक्त बिजली तार के संपर्क में आई गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी सुरेश को दी। सुरेश मौके पर पहुंचकर तत्काल लाइनमैन को फोन पर घटना से अवगत कराते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कराया। घटना की सूचना हरदी बाजार थाने में भी दी गई है। भठोरा में बस्ती की ओर लगाए गए बिजली तार काफी नीचे झूल रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही से बेजुबान भैंस की गई जान। ऐसे में शासन व प्रशासन को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
![]()

