करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, राजपूत क्षत्रिय समाज और विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन
कोरबा। विगत 5 दिसम्बर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामणी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में संपूर्ण सर्वसमाज द्वारा निंदा की जा रही है। इस कड़ी में राजपूत क्षत्रिय समाज और विश्व हिंदू परिषद ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। राजपूत क्षत्रीय समाज द्वारा इसकी घोर निंदा की गई है।अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज ठाकुर अवधेश सिंह का कहना है कि यह नृंशश हत्या जयपुर राजस्थान में की गई है। जिनके हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़वाकर उन्हें उचित दंड दिलाई जाए। विश्व हिंदू परिषद, जिला संयोजक राणा मुखर्जी का कहना है कि राजस्थान में जिस प्रकार करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह को दिनदहाड़े हथियारों से लैस लोगों ने हत्या की, जो कि निंदनीय है और राज्य में चूनाव हुआ उस दौरान सभी लाइसेंस धारियों की बंदूके जमा रहीं हैं, लेकिन हत्यारे हथियार कहाँ से लाए थे, उस नेटवर्क का पता लगाकर उन्हें भी सज़ा देना चाहिए। हिंदूओ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के प्रति आवश्यक कार्यवाही करने की जिम्मेदारी अतिशीघ्र की जानी चाहिए।
![]()




























